06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

भूत पूर्व जेई रामाधार सिंह की तीसरी पूर्ण तिथि पर उन्हें भावभीनी दी गई श्रद्धांजलि।

0
IMG-20240806-WA0409

भूत पूर्व जेई रामाधार सिंह की तीसरी पूर्ण तिथि पर उन्हें भावभीनी दी गई श्रद्धांजलि। उच्च।

आइडियल इंडिया न्यूज

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता

नुआंव/कैमूर।विधुत विभाग के भूत पूर्व जेई रामाधार सिंह की तीसरी पुण्य तिथि प्रखंड के मापतपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास परिसर में मनाई गई। जुटे राजनेता,सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके बाद आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुवे राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक प्रसाद जायसवाल ने कहा की श्रद्धेय रामाधार सिंह अपने सर्विस काल में स्वच्छ आचरण एवं कर्तव्य निर्वहन के मिशाल थे। वही सेवा निवृत्ति के बाद आजीवन समाज सेवा से जुड़े रहे।अपने गांव मापतपुर से उनका काफी लगाव था।उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष नुआंव विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा की मरने के बाद नाश्वर शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाती है।मृतलोक में सिर्फ व सिर्फ कर्म ही रह जाता है।रामाधार सिंह के कर्म ही आज सबको यहां खीच लाई है।जो प्रेरणा के श्रोत है।वीडियो नुआंव कृष्मुरारी प्रसाद ने कहा की मनुष्य का कर्म ही प्रधान होता है,इसलिए मनुष्य को ऐसा कर्म करना चाहिए की मरने के बाद भी लोग उन्हें श्रद्धा की दृष्टिकोण से देखे।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश पासवान ने उन्हें मार्ग दर्शक बताया ।स्वर्गीय श्री सिंह के बड़े पुत्र व मुजफ्फरपुर में रजिस्टार के पद पर कार्यरत संतोष कुमार एवं छोटे पुत्र व व्यवहार न्यायालय भभुआ के अधिवक्ता विनोद कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुवे पिता के पुण्य तिथि में शामिल होने के लिए आभार ब्यकत किया।इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया।जिसमे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारा का सफल नेतृत्व उनके भतीजा हीरा सिंह यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed