05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

अखिल भारतीय काव्य मंच के चौथे स्थापना दिवस पर बही काव्य रस धारा सम्मानित किए गए हीरालाल मिश्र मधुकर

0
IMG_20240818_171510

अखिल भारतीय काव्य मंच के चौथे स्थापना दिवस पर बही काव्य रस धारा

सम्मानित किए गए हीरालाल मिश्र मधुकर

आइडियल इंडिया न्यूज़

धर्मेंद्र सेठ जौनपुर

अखिल भारतीय काव्य मंच का चौथा स्थापना दिवस जौनपुर के प्रतिष्ठित विद्यालय नेहरू बाल उद्यान के ‘ज्ञानशिला हाल ‘ में सोल्लास सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर जौनपुर, गाजीपुर ,आजमगढ़, वाराणसी, प्रतापगढ़, सोनभद्र सहित अन्य जनपदों के कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से वातावरण को काव्यमय कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि, विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी के संस्थापक, निदेशक व कवितांबरा के संपादक हीरालाल मिश्र मधुकर रहे ।जिन्हें संस्था द्वारा “साहित्य सरस्वती” सम्मान से अलंकृत किया गया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद तथा नेहरू बालोद्यान के प्रबंधक डॉक्टर सी. डी. सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ए बी आर पी जी कालेज सोनभद्र के प्राचार्य डॉ अजय विक्रम सिंह, सल्तनत बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र पटेल जी रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर सभी अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अखिल भारतीय काव्य मंच के संस्थापक डॉ प्रमोद वाचस्पति, अध्यक्ष असीम मछली शहरी, कार्यक्रम के संयोजक डॉ विभा तिवारी द्वारा समस्त मंचासीन अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्रम प्रदान करके किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हीरालाल मिश्र मधुकर जी को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम के साथ सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुए सावनी फुहार की गीत कजरी
राजेश्वर सिंह और मोहन शुक्ल द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर काव्य पाठ करने वालों में राजेश पांडे एडवोकेट अहमद अजीज गाजीपुरी, अरविंद सिंह बेहोश ,चंद्रमणि पांडेय ,डॉक्टर प्रतीक मिश्रा ,डॉ संजय सिंह सागर ,फूलचंद भारती, श्रीमती सुमति श्रीवास्तव , अमृत प्रकाश,डॉक्टर अंगद कुमार राही ,डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार अस्थाना पुष्प वाराणसी ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी। इसी के साथ ही टीकाराम आचार्य, श्रीमती करुणा सिंह, श्रीमती मणि बेन ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से सभी का मनमोह लिया। मंचासीन मुख्य अतिथि हीरालाल मधुकर सहित डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ,डॉक्टर धीरेंद्र पटेल, डॉक्टर प्रमोद वाचस्पति,असीम मछली शहरी, एवं डॉक्टर विभा तिवारी ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के नियोजक डा सी डी सिंह ने सफल कार्यक्रम के आयोजन करने हेतु समस्त उपस्थित कवियों, कवित्रियों, शायरों ,विद्वानों का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद व्यापित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार व्यंगकार सभाजीत प्रखर द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed