जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष ने कर्मचारी प्रतिवेदन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की डीएम से मांग की

जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष ने कर्मचारी प्रतिवेदन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की डीएम से मांग की
पिछले 7 अक्तूबर से जिले के सभी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर है
जाति,निवास,आय प्रमाण पत्र निर्गमन हेतु रिपोर्ट करवाने को भटक रहे लाभार्थी एवं छात्र
आइडियल इंडिया न्यूज
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता पटना
कैमूर/भभुआ।अपने समकक्ष कर्मचारी की कथित पिटाई के विरोध में पिछले 7 अक्टूबर से जिले भर के सभी राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्य पूरी तरह से ठप्प हो गया है।खासकर तत्काल सेवा के तहत जाति,निवास एवं आय प्रमाण पत्र के निर्गमन हेतु राजस्व कर्मचारियों द्वारा दी जाने वाली जांच प्रतिवेदन नही लिखे जाने से छात्र आवेदन को लेकर इधर उधर भटक रहे है।इस समस्या को गंभीरता से लेते हुवे जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष नुआंव विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने डीएम से इस सेवा के तहत प्रमाण पत्रों को निर्गत करवाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग की है।श्री गुप्ता ने बताया की पूरे मामले की जांच गंभीरता से जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई सरकार की ओर से की जाएगी।उन्होंने राजस्व कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर वापस आने की अपील की है। उन्होंने बताया की डीएम सावन कुमार ने आश्वासन दिया है की सोमवार को इस मुद्दे पर राजस्व कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल को समाप्त करवाने की दिशा में पहल की जायेगी।वैसे वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।