05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

कलश जल भारी के साथ गर्रा गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को हुआ शुभारंभ

0
IMG-20250207-WA0518

कलश जल भारी के साथ गर्रा गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को हुआ शुभारंभ

त्रिपाठी परिवार के सौजन्य से हो रहा आयोजन

आइडियल इंडिया न्यूज

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता

स्टेट हेड बिहार,पटना

कैमूर/नुआंव।शुक्रवार को गर्रा गांव में त्रिपाठी परिवार के सौजन्य से श्री मद भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ जल भरी व शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ। 1100 नर नारियों ने लाल पीले परिधानों में सज धज कर माथे पर कलश लेकर जब गांव से सुबह में निकले तो देवी देवताओं के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।

 

जुलूस के शक्ल में कलश यात्रा नुआंव मुख्य मार्ग होते हुवे पजरांव पुल के पास नदी के तट पर पहुंचा जहां यज्ञ कराने आए प्रकांड विद्वानों द्वारा छोड़े गए वेदों मंत्रोंचार के ध्वनि के बीच भूमि पूजन के बाद नदी की बहती कल कल धारा के बीच जल भारी का कार्य संपन्न किया गया।इसके बाद कलश यात्रा पुनः गर्रा गांव स्थित त्रिपाठी परिवार के निवास स्थान पहुंची।जहां कलश स्थापना के बाद भक्त श्रद्धालुओं ने शीश झुका कर सुख व शांति तथा समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

बतादे की जुलुश के आगे आगे चल रहे घोड़ा ऊंट व बैंड बाजा वाले लोगों के आकर्षण के केंद्र बने थे।यज्ञ के मुख्य आयोजन कर्ता बृजकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि सुबह में कलश पूजन हवन के बाद 2 बजे अपराह्न से 7 बजे शाम तक श्रीमद भागवद कथा का आयोजन होगा।यज्ञ के जलभरी के मौके पर पुरोहित लल्लन पाण्डेय मुखिया पति द्वारिका प्रसाद पैक्स अध्यक्ष नीरज चौबे विश्वमोहन चौबे कमलाकर चौबे पूर्व मुखिया छठू सिंह उत्तम सिंह आयुष्मान मिश्रा पंडित नर्वदेशवर तिवारी सहित त्रिपाठी परिवार से जुड़े प्रेमलता त्रिपाठी गायत्री त्रिपाठी बृजकिशोर त्रिपाठी गिरीश त्रिपाठी कथा वाचक पंडित सत्यप्रकाश तिवारी शंख बाबा श्रीधाम बृंदावन इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed