05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

विद्या मंदिर का उद्वेश्य शिक्षा दान,धन अर्जन नहीं :आमोद पांडेय कमजोर वर्ग एवं निर्धन छात्रों को सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा देना ही स्कूल प्रबंधन का मुख्य कर्तव्य:दीनबंधु यादव

0
IMG-20250214-WA0407

विद्या मंदिर का उद्वेश्य शिक्षा दान,धन अर्जन नहीं :आमोद पांडेय

कमजोर वर्ग एवं निर्धन छात्रों को सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा देना ही स्कूल प्रबंधन का मुख्य कर्तव्य:दीनबंधु यादव

आइडियल इंडिया न्यूज

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता

कैमूर बिहार

 

कैमूर/नुआंव।पजरांव गांव में संचालित किंडरगार्टेन पब्लिक स्कूल का 10 वा वर्ष गांठ रामलीला मैदान में धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद कैमूर उप चेयर मैन प्रतिनिधि अश्वनी कुमार चौबे ने किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक दानी होता है और प्रधानाध्यापक महादानी आज छात्र व छात्राओं का प्रतिभा कौशल देखकर ऐसा मुझे महसूस हुआ।इसके लिए मैं विद्यालय प्रबंधन का तहे दिल से स्वागत करते हुवे भरोसा दिलाता हूं कि मैं इस विद्यालय के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं।प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह उर्फ गट्टू ने कहा कि छात्रों का कौशल कला शहरी विद्यालय को भी पीछे छोड़ती नजर आइ,इसके लिए विद्यालय परिवार धन्यवाद के पात्र है।

उप प्रमुख ऋषिकांत पाण्डेय ने कहा कि काफी कम शुल्क एवं निर्धन छात्रों को निशुल्क शिक्षा देकर विद्यालय ने कीर्तिमान स्थापित करने वालों में शामिल हो गया है।जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष दीनबंधु यादव ने कहा कि कमजोर वर्ग एवं निर्धन छात्रों को सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा देकर विद्यालय का इतिहास पन्नो में दर्ज हो गया है।डायरेक्टर सह प्रिंसपल आमोद कुमार पांडेय ने कहा कि मैने विद्यालय की नींव इस संकल्प के साथ रखी थी कि जीवन में कभी भी विद्यालय को धन अर्जन का साधन नहीं बनाऊंगा भलेही इसके लिए मुझे शिक्षा प्रेमियों से मदद लेनी पड़े।कार्यक्रम को थाना अध्यक्ष विकास कुमार एवं सीओ दिलीप कुमार तथा बीडीओ कृष्ण मुरारी ने भी संबोधित करते हुवे विद्यालय की काफी प्रशंसा की।कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रिंसपल भोला गुप्ता,शिक्षक आदर्श पाण्डेय,अरविंद यादव,विष्णुमोहन पाण्डेय,सूरज पांडेय,संगीता कुमारी,मोहिनी पांडेय, वीणा पांडेय रंजू कुमारी,मीडिया पार्टनर विवेक वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

छात्रा आशी पाण्डेय,साक्षी पाण्डेय,उत्सव पाण्डेय,सूरज सिंह, अर्पणा कुमारी,रानी कुमारी सहित एनूउल फंक्शन में अपने अपने क्षेत्रों में अपने प्रतिभा की लोहा मनवाने वाली सभी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed