एक नया बिहार बनाने की परिकल्पना के साथ 243 सीटों पर सदयस्ता अभियान चलायेगी रालोजपा : पशुपति कुमार पारस

एक नया बिहार बनाने की परिकल्पना के साथ 243 सीटों पर सदयस्ता अभियान चलायेगी रालोजपा : पशुपति कुमार पारस
जो गठबंधन हमारे दल और कार्यकर्ता को उचित सम्मान देगा उसके साथ विधान सभा चुनाव लड़ेंगे का विकल्प खुला रहेगा
रामविलास पासवान को भारत रत्न की सिफारिश और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का बैकलॉग समाप्त करने की सरकार से मांग
आइडियल इंडिया न्यूज
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता
पटना/डेस्क। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना की ओर से स्थानीय बापू सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर संकल्प महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रिस राज पासवान ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रधान महासचिव केशव सिंह व स्वागत राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने किया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राजधानी के बापू सभागर में अंबेडकर जयंती के दिन सोमवार को आयोजित संकल्प महासम्मेलन में एनडीए गठबंधन से अलग होने की खुले मंच से घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज से उनकी पार्टी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से कोई नाता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हम अब एक नया बिहार बनाएंगे और राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करेंगे। जैसे ही चुनाव का समय नजदीक आएगा। उस समय निर्णय लेंगे जिस गठबंधन की ओर से उचित सामान मिलेगा उसी से हाथ मिलाएंगे।श्री पारस ने कहा कि अब तक मैंने 22 जिलों का दौरा किया है।अब सिर्फ 16 जिला शेष रह गए है। जनता सरकार बदलने के मूड में है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनआंदोलन की तैयारी में है और दलितों, पिछड़ों, और समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने राज्य व केन्द्र सरकार से मांग की है कि उनके दल के संस्थापक व देश के दूसरे अंबेडकर कहे जानेवाले स्व.रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की सिफारिश करे। सरकारी नौकरियों की तरह प्राइवेट नौकरियों में भी आरक्षण की व्यवस्था करे और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के बैकलॉग को समाप्त करे। साथ ही दलित छात्रावास निर्माण के लिए अनुदान की स्वीकृति प्रदान करे। इस मौके पर पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि इनके परिवार में जो टूट और फूट है, वो पशुपति कुमार पारस और राजकुमार ही बताएंगे। हम तो कुछ जानते ही नहीं है। जदयू और भाजपा वाले बताएंगे। हम तो कही बीच में है नहीं।उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत ठीक होगी तो सब सच्चाई सामने बताएंगे। सभी की पोल खोलेंगे। 2025 तक यह परिवार अगर मिल जाए तो अच्छी चीज है। हमें राजनीति से कोई मतलब नहीं है। लेकिन अगर राजनीति करेंगे तो बताएंगे राजनीति किसे कहा जाता है।उन्होंने कहा कि हम तो रामविलास पासवान के साथ थे वे आदमी देवता थे। हम इस परिवार का बहुत सम्मान करते हैं यह परिवार हमसे कुछ मत बुलवाए। बोलने के लिए बहुत कुछ है। एक दिन बताएंगे किसको सच्चाई कहते हैं। सच्चाई जब बोलेंगे तो हम जिनके साथ हैं या जिनके साथ नहीं भी हैं सब जानते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रिस राज पासवान ने कहा कि राज्य सरकार के एक कानून की वजह से प्रदेश के 5 लाख दलित जेल में बंद हैं और सरकार के लोग राजधानी में भीम संवाद का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जब सरकार में आयेगी तो सबसे पहले दलित विरोधी कानून में बदलाव कर सभी लोगों को जेल से रिहा कराएंगे। बिहार के हर जगह से सरकार में बदलाव की मांग उठ रही है यह बदलाव बिहार की जनता वोेट देकर करेगी। उनहोंने कहा कि अपने को दलितो के हितैशी बताने वाले नेता हमारी माता और चाची पर एफआईआर करवा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि अगर बड़ी मां की तबीयत खराब थी तो पटना से मीडिया व लोजपा (रा) के नेता को डॉक्टर को भेजना चाहिए था। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद चंदन सिंह ने कहा कि बिहार की जनता आगामी विधान सभा चुनाव में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और बिहार में जनहित के मुद्दों का समाधान करने वाली सरकार बनायेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर, लोहिया, कर्पूरी ठाकुर के सपनो को साकार करने में विश्वास करती है।और बिहार की जनता अपने वोट से जनता के लिए काम करनेवाली सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन हमारी पार्टी व हमारे कार्यकर्ताओं को सम्मान करेगी हम उसी गठबंधन के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर युवा नेता यश राज पासवान उर्फ मुस्कान पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी के बड़े नेता बिहार विधान सभा को लेकर गांव- गांव घूमकर जनता से प्रदेश की जमीनी हकीकत जाने रहे हैं। इसके बाद हमारी पार्टी बिहार के भविष्य के निर्माण के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी। इस मौके पर विधान पार्षद भूषण कुमार राय, पार्टी के पूर्व विधायक अनिल चौधरी, सुनीता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, अम्बिका प्रसाद बीनू, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद सिंह, एल बी जोसेफ, जिया लाल, मो मासूम, हरियाणा के अध्यक्ष मुकेश कुमार, झारखंड के अध्यक्ष राजकुमार राय, दिल्ली के अध्यक्ष विनोद नागर, छात्र अध्यक्ष आकाश यादव, एसटी-एससी प्रकोष्ट अध्यक्ष कृष्णा राज, पार्टी के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया सिंह, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम कुमार दाहा, प्रधान महासचिव रंजीत पासवान, युवा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव महिला अध्यक्ष संजु चंद्रा सहित बड़ी संख्या में रालोजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। संकल्प सम्मेलन में लोक गायक आलोक कुमार पार्टी के सदस्यता ग्रहण की और अपने गीतों से लोगों का मन मोहा।