06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

भ्रस्टाचार,अफसरशाही के विरुद्ध तीन संगठन मिलकर आज समाहरणालय पर देंगे धरना।।

0

भ्रस्टाचार,अफसरशाही के विरुद्ध तीन संगठन मिलकर आज समाहरणालय पर देंगे धरना।

डीएम के मार्फत सीएम को मांगो का सौपेंगे ज्ञापन।

जदयू,भ्रस्टाचार निरोधक अभियान समिति,मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पदाधिकारी व सदस्य होंगे शामिल।

अभिषेक कुमार संवाददाता नुआंव/कैमूर।

सरकारी कार्यालयों में ब्याप्त भ्रस्टाचार अनियमितता व अफसरशाही तथा तानाशाही के विरोध में आज कलेक्ट्रिएट पर तीन संगठन मिलकर धरना प्रदर्शन करेंगे।इसकी जानकारी देते हुवे जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इसकी अनुमति एसडीओ मोहनिया से मांगी गई है।

उन्होंने बताया कि जदयू कार्यकर्ता,भ्रस्टाचार निरोधक अभियान समिति,मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पदाधिकारी व सदस्य इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर मांगो का ज्ञापन डीएम को सौपते हुवे उसकी एक प्रति सीएम को भेजने का अनुरोध करेंगे।उधर इसकी तैयारी को लेकर पजरांव गांव में गुरुवार को भ्रस्टाचार निरोधक अभियान समिति की बैठक अध्यक्ष रामसिंहासन सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।सचिव प्रवीण राय ने बताया कि शुक्रवार को 12 बजे से 3 बजे दिन तक धरना पर हमारे पदाधिकारी व सदस्य बैठेंगे।तथा भ्रस्टाचार व अफसरशाही के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करेंगे।बैठक में दीपक कुमार गुप्ता,जायप्रकाश गुप्ता,श्रीनिवास सिंह नरेंद्र यादव आलिम अंसारी प्यारेलाल दुबे पप्पू राय प्रदीप कुशवाहा सतेन्द्र सिंह रविन्द्र प्रताप सिंह बीरेंद्र कुमार राय सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed