05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

शहीद स्मारक पार्क हौज सिरकोनी ब्लॉक, जौनपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया

0

 

कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “अमृत योग सप्ताह दिनांक 14 जून 2022 से 20 जून 2022” के क्रम में आज दिनांक 17 जून 2022 को शहीद स्मारक पार्क हौज सिरकोनी ब्लॉक, जौनपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया

 

 

जिसमें श्री मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी जौनपुर, श्री राम प्रसाद अपर जिलाधिकारी (वि० / रा० ) जौनपुर, डा० कमल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जौनपुर, श्री बी०बी० सिंह, जिला विकास अधिकारी, जौनपुर, खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी, जौनपुर एवं श्री दीपक श्रीवास्तव, के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं अन्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया | योग शिविर में प्रशिक्षक श्री अचल हरिमूर्ति, श्री विकास यादव, द्वारा योग क्रिया सम्पन्न करायी गयी। इस शिविर में लगभग 350 लोग प्रतिभाग किये। इसी क्रम में उमानाथ सिंह, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर जौनपुर, उत्सव वाटिका शाहगंज जौनपुर, सूरज घाट पंचहटिया जौनपुर, पुलिस लाइन जौनपुर लोहिया पार्क पालीटेक्निक जौनपुर, देवचंदपुर एवं जनपद में संचालित हेल्थ वेलनेस केन्द्रों पर योग शिविर का आयोजन किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed