शाही किला जौनपुर में योग दिवस 21 जून 2022 का पूर्वाभ्यास किया गया
डा प्रमोद वाचस्पति
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “अमृत योग सप्ताह दिनांक 14 जून 2022 से 20 जून 2022” के क्रम में आज दिनांक 20 जून 2022 को शाही किला जौनपुर में योग दिवस 21 जून 2022 का पूर्वाभ्यास किया गया जिसमें श्री मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी जौनपुर, डा० कमल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जौनपुर, श्री बी०बी० सिंह, जिला विकास अधिकारी, जौनपुर, श्री कमलेश कुमार मौर्य, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी जौनपुर, श्री संतोष कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
जौनपुर, नगर पालिका कर्मचारी, गायत्री परिवार, पातंजली परिवार के सदस्य एवं श्री दीपक श्रीवास्तव नीलेश कुमार यादव तथा स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। योग शिविर में प्रशिक्षक श्री अचल हरिमूर्ति, श्री विकास यादव, सुप्रिया सिंह, डा० हेमन्त, गरिमा सिंह राठौर, वन्दना साहू अनीता यादव, एवं कुलदीप द्वारा योग क्रिया सम्पन्न करायी गयी। इस शिविर में लगभग 5000 लोग प्रतिभाग किये। इसी क्रम में उमानाथ सिंह, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर, उत्सव वाटिका शाहगंज जौनपुर, सूरज घाट पंचहटिया जौनपुर पुलिस लाइन जौनपुर, लोहिया पार्क पालीटेक्निक जौनपुर, देवचंदपुर टी०डी० कालेज जौनपुर एवं जनपद में संचालित हेल्थ वेलनेस केन्द्रों पर योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के लोगों ने प्रतिभाग किया।
(डा० कमल)
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जौनपुर