घर में गैस सिलेंडर मे आग लग जाने के कारण 05 व्यक्ति बुरी तरह घायल
घर में गैस सिलेंडर मे आग लग जाने के कारण 05 व्यक्ति बुरी तरह घायल
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजकमल मिश्रा महाराज गंज जौनपुर
23.06.2022 को समय करीब 6:30 सुबह थाना अंर्तगत ग्राम केवटली में सुरेश पुत्र महंता प्रसाद विश्वकर्मा के घर में गैस सिलेंडर मे आग लग जाने के कारण 05 व्यक्ति 1. शिवांश पुत्र अखिलेश विश्वकर्मा उम्र 5 वर्ष 2. युवराज पुत्र अखिलेश विश्वकर्मा उम्र 2 वर्ष 3. नीलम पत्नी अखिलेश विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष 4. सुरेश पुत्र महंत प्रसाद विश्वकर्मा 5. अखिलेश पुत्र महंत प्रसाद विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएससी महाराजगंज भिजवाया गया था, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 1.सुरेश कुमार विश्वकर्मा 2.नीलम 3.शिवांश की मृत्यु हो गई व अखिलेश कुमार व युवराज का ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।