अवर्षण से पेयजल संकट गहराया
*अवर्षण से पेयजल संकट गहराया
आइडियल इंडिया न्यूज़-
संतोष कुमार नागर,सोनभद्र।
जनपद के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों पेयजल संकट गहराने लगा है। मालूम हो कि अब तक मानसून सत्र की शुरुआत में अनुकूल बारिश न होने से सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति में ताल-तलैयोंमें पानी न होने से चारों तरफ पानी की किल्लत हो गई है। एक तरफ जहां किसानों को खेती-बाड़ी के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं, दूसरी ओर लोगों के समक्ष पीने के पानी का संकट बढ़ रहा है। किसान अपने खेतों में फसल के लिए दिन -रात भू-जल का दोहन कर आवश्यकता की पूर्ति हेतु सबमर सेबुल चलाया जा रहा है।जिसके कारण रहायसी इलाकों में पेयजल हेतु स्थापित हैण्ड पम्पों का पानी छोड़ दे रहा है। ऐसी दशा में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की समस्या जनपद के शाहगंज, घोरावल,चुर्क,ओबरा, आदि अंचलों में बरकरार है। ऐसी दशा में लोगों ने संबंधित उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।