05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

रुक नहीं रहा है क्रम ,कैमूर जिले में 16 कोरोना पाजिटिव पाए गए मरीज ,जिसमें से मात्र चार हुए स्वस्थ

0

रुक नहीं रहा है क्रम ,कैमूर जिले में 16 कोरोना पाजिटिव पाए गए मरीज ,जिसमें से मात्र
चार हुए स्वस्थ

आइडियल इंडिया न्यूज़
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता पटना डेस्क चीफ

भभुआ के कैमूर जनपद में कोरोना पाजिटिव मरीजों के पाई जाने का क्रम लगातार बढ़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद भी जिले में सतर्कता नहीं दिख रही है। बीते मंगलवार को जिले में एक साथ 16 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जबकि चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आरटीपीसीआर से हुई 882 लोगों की जांच में उक्त 16 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसमें दुर्गावती में तीन, भभुआ नगर में पांच, नुआंव में एक, चैनपुर में चार, रामगढ़ में तीन शामिल हैं। इसमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं।

बताते चलें कि
कैमूर जिले में इस वर्ष अब तक कुल 63 लोग पाजिटिव मिल गए हैं। हालांकि मंगलवार को चार मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में कोरोना काल के सभी चरणों में अब तक कुल 5093 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जबकि 5025 स्वस्थ हो चुके हैं। बता दें कि कैमूर जिले में इन दिनों लगातार कोरोना बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड जांच व टीकाकरण की गति भी बढ़ाई गई है। सप्ताह में गुरुवार को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। लेकिन लोगों में कोरोना से बचाव को लेकर कोई सतर्कता नहीं दिख रही है। सरकारी कार्यालय हो या सार्वजनिक जगह सभी जगहों को गाइडलाइन की अनदेखी की जा रही है। पदाधिकारी भी बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए कोई सख्ती नहीं कर रहे। कहीं भी मास्क जांच अभियान नहीं चलाया जा रहा। इसके चलते जिले के सभी प्रखंडों में शीघ्र प्रशासन सख्ती नहीं करेगा तो स्थिति बिगड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed