05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

0

Dr Surya Bali Pal

जौनपुर

जमीनी विवाद में भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। आधी रात को गोलियों की आवाज सुनकर पूरा इलाका थर्रा उठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलास में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार कल रात करीब 01.20 बजे ग्राम बभनियांव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर में वादी मुक्तार सिंह उर्फ विजय प्रताप सिंह पुत्र मैंन बहादुर सिंह निवासी बभनियांव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें बताया गया है कि मेरा सगा साले अतुल सिंह पुत्र कृष्ण देव सिंह निवासी महरूपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर हमारे घर के ही सामने हमारी बहन पुष्पा सिंह के घर में रहते है।अतुल सिंह के बडे भाई सुमन्त कुमार सिंह जो महरूपुर थाना जफराबाद के ही रहने वाले है । अतुल सिंह की अपने भतीजे सूरज सिह के साथ जमीन को लेकर आये दिन झगडा चलता रहता है। इसी जमीनी विवाद को लेकर करीब एक सप्ताह पहले सूरज सिहं द्वारा अपने चाचा अतुल सिंह को जान से मारने की धमकी दिये थे।

जमीनी विवाद को लेकर आज रात करीब 01.20 बजे सूरज सिंह अपने एक साथी के साथ मेरे साले अतुल सिंह को जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायर कर दिया और फायर करके जंघई की तरफ भाग गये। वादी द्वारा अपने साले को घायल अवस्था में 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया ।प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/22 धारा 323/307/506 भादवि में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। शान्ति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed