05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

अंधेरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संध्या यादव ने तिरंगा अभियान की शुरुआत

0

अंधेरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
संध्या यादव ने तिरंगा अभियान की शुरुआत

आइडियल इंडिया न्यूज़
शीतला प्रसाद,सरोज मुम्बई

मुंबई। पूर्व नगरसेविका व भाजपा महिला मोर्चा, अंधेरी विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष संध्या सुनील यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर-घर तिरंगा लगाने के अभियान की शुरुआत की।

download (2)Picsart_24-04-06_20-34-35-012IMG-20240406-WA0559Picsart_24-04-11_12-57-01-139IMG-20240424-WA01321000959495

पार्टी के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा और उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष संतोष मेढेकर के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस कार्यक्रम के बाबत संध्या यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी,अंधेरी के लोगों ने मेरे नेतृत्व में वार्ड क्रमांक-80 स्थित हर घर में देश की आन-बान और शान तिरंगा-झंडा लगाने का कार्य बड़े ही उत्साह से शुरू कर दिया है। इस अभियान में लोग बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं और इसे बहुत अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को शाम 5 बजे से रमेश से रमेश मोरे चौक से गुंदवली गांवठन, वास्तुदेव नगर की परिक्रमा करते हुए नागरदास रोड स्थित भाजपा कार्यालय तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed