06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

युवा नेता शुभान्जय सिंह (मोहित) के नेतृत्व में  कांग्रेस पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

0

युवा नेता शुभान्जय सिंह (मोहित) के नेतृत्व में  कांग्रेस पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा
आइडियल इंडिया न्यूज़,
राजकमल मिश्रा
महराजगंज,( जौनपुर)
स्थानीय क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता शुभान्जय सिंह (मोहित) के नेतृत्व में आजादी की ऐतिहासिक गौरव यात्रा निकाली गई 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा महराजगंज लोहिंदा चौराहा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बदलापुर के इंदिरा चौक तक कांग्रेस नेता शुभान्जय सिंह (मोहित) के नेतृत्व में 10 किलोमीटर की यात्रा निकाली गई।
शुभान्जय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का सबसे अहम योगदान रहा है, और उनके लोगों ने देश की आजादी के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि भटक गई हमारी युवा पीढ़ी को देश की आजादी के नायकों के बारे में बताया जाए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कांग्रेस ने देशभर में तिरंगा यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि आजाद देश में आज हम जो आनंद ले रहे हैं वह योद्धाओं और शूरवीरों के बलिदान की वजह से है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह ,युवा नेता सार्दुल सम्राट ,सुजीत सिंह ,नंदलाल गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed