आप पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में मनाई गई बाबू की जयंती
कृष्ण कुमार बिन्द
जौनपुर –
जनपद जौनपुर के खरका तिराहा पर बने महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा पर दिनांक- 2/10/22 महात्मा गांधी की जयंती पर आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) के नेतृत्व में, गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर समस्त उपस्थित लोगों को सत्य एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गई एवं गांधी जी के पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।
आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात अंबेडकर तिराहे पर आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा तिरंगा शाखा भी लगाया गया।
जौनपुर जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव महिला, प्रकोष्ठ के जिला महासचिव पूजा सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य राज बहादुर पाल, विधानसभा अध्यक्ष शशिधर चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय पाल, ऑटो प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी, राकेश, अवधेश एवं 371 विधानसभा जफराबाद से आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी भी शामिल हुए।।