जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नुआंव आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहना गर्म जोशी से किया स्वागत।
जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नुआंव आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहना गर्म जोशी से किया स्वागत।
जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कैमूर बक्सर बार्डर पर पंजरांव पुल पर की अगवानी
मुख्य मार्ग स्थित जगदेव प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम जाना।
आइडियल इंडिया न्यूज़
जिला संवाददाता दीपक कुमार गुप्ता।
कैमूर/नुआंव।कैमूर बक्सर की सीमा पर स्थित पजराव पुल पर जैसे ही जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की काफिला बक्सर की ओर से पहुंचा कार्यकर्ताओं ने गाजा बाजा के साथ फुल माला से लाद गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डाक्टर प्रमोद सिंह एवम प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय,प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।इसके बाद नीतीश उपेन्द्र जिंदाबाद के घन घोर नारे के साथ काफिला मुख्य मार्ग नुआंव पहुंचा। जहां पर अवस्थित जगदेव प्रतिमा पर श्री कुशवाहा ने प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सविता कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष हिरदया कुशवाहा के साथ माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से बारी बारी मिल उनका हाल चाल जाना।
इसके बाद भभुआ में आयोजित सभा को संबोधित करने के लिए कूच कर गए।
इस मौके पर विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, हिरदया कुशवाहा,सविता कुशवाहा,कमल नारायण चौबे डाक्टर जितेंद्र सिंह अरुण कुमार राय,जयप्रकाश गुप्ता,श्रीनिवास कुशवाहा,रौशन अंसारी,सतेंदर कुशवाहा,लालजी कुशवाहा,संजय गुप्ता,शेष नाथ कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।