06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

सभी जनपदों में 03 नवंबर से 10 नवंबर तक “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा निकाला जाना सुनिश्चित

0

आइडियल इंडिया न्यूज़

कृष्ण कुमार बिन्द

जौनपुर –

आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में 03 नवंबर से 10 नवंबर तक “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा निकाला जाना सुनिश्चित किया गया है।
इसी के अंतर्गत आज दिनांक 4 नवंबर को जनपद जौनपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव विद्याधर मिश्रा द्वारा किया गया।
इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना शामिल हुए।
इस कार्यक्रम की जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया।

 

दिनाँक 04 नवंबर दिन शुक्रवार 2022 को समय लगभग -प्रातः 12:30pm बजे
यह यात्रा पार्टी कार्यालय ओलंडगंज से शुरू होकर सदर विधानसभा के अंतर्गत पुराना पुल, चहरसु चौराहा, कोतवाली होते हुए नगर पालिका कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ।
इस यात्रा का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं राज बहादुर पाल द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में नगरपालिका कार्यालय के पास बने चंद्रशेखर आजाद जी के मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल राजेंद्र कुमार सोनकर, मुन्ना पांडे, चंद्रा देवी, कृष्ण मुरारी, शिव शंकर, हिमांशु यादव, राजेंद्र यादव, दीपक यादव, विनोद यादव, अमरनाथ यादव, सुनील, अवधेश यादव, सुभाष सोनकर, एडवोकेट शैलेंद्र यादव, मनीष सिंह, जयप्रकाश चौहान,अतुल कुमार तिवारी, जयप्रकाश चौहान, विपिन कुमार पाल, राजेंद्र कुमार सिंह, राज बहादुर पाल, विनोद यादव, पूनम सिंह, वंदना मिश्रा, सुभाष यादव, उषा पटेल, सुनीता यादव, श्वेता सिंह, माया सिंह, अंतिमा मिश्रा, श्वेता यादव, शासिकला गौतम इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि 1 हफ्ते के अंदर अगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्रों की साफ सफाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी द्वारा जिला प्रशासन के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed