अरविंद कुमार उप राजस्व अधिकारी का भव्य विदाई सम्मान समारोह
अरविंद कुमार उप राजस्व अधिकारी का भव्य विदाई सम्मान समारोह
आइडियल इंडिया न्यूज़
अन्सार अहमद खान
जौनपुर
,अरविंद कुमार उप राजस्व अधिकारी विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सिंचाई खंड जौनपुर के सेवानिवृत्ति उपरांत अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ भव्य “विदाई सम्मान समारोह” एवं “काव्य समारोह” का आयोजन किया गया! विदाई समारोह की अध्यक्षता राम वचन राम सहायक अभियंता एवं संचालन अश्विनी कुमार सिंह अध्यापक ने किया! वहीं काव्य समारोह की अध्यक्षता कवि डॉ प्रमोद वाचस्पति एवं संचालन श्री सभाजीत द्विवेदी प्रखर प्रसिद्ध व्यंग्यकार ने किया!
उल्लेखनीय है कि श्री अरविंद कुमार एक प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ-साथ बहुत ही अच्छे कवि, आध्यात्मिक चिंतक, विचारक एवं उत्कृष्ट वक्ता है! साथ ही अखिल भारतीय काव्य मंच के एक सम्मानित एवं वरिष्ठ कवि के रूप में भी प्रतिष्ठित है!
कार्यक्रम में मंचासीन इस्तियाक मेहंदी , अजय कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी द्वय, रविंद्र कुमार मौर्य , देवनारायण शर्मा उप राजस्व अधिकारी तथा अरविंद कुमार सेवानिवृत्त उप राजस्व अधिकारी रहे !सर्वप्रथम अरविंद कुमार सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी को कार्यक्रम के अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित गणमान्य शुभेच्छुओं ने माल्यार्पण कर सम्मान किया! सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन अखिलेश तिवारी अयोध्या ने किया! अजय कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी ,राम सूरत सरोज वरिष्ठ सहायक ,ओमप्रकाश तिवारी पूर्व उप राजस्व अधिकारी आदि ने श्रीअरविंद कुमार के राजकीय हित में किए गए कार्यों एवं अधिकारी कर्मचारियों तथा कृषकों के बीच स्वीकार्यता की सराहना किया! तत्पश्चात अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा देवी शीतला माता का स्मृति चिन्ह ,वस्त्र, अंग वस्त्र ,श्री फल , श्री शंख,श्री रामायण जी, स्वयंचित्र व मिष्ठान आदि उपहार स्वरूप प्रदान किया!कार्यक्रम में विशेष आकर्षण काव्य समारोह रहा! इसका शुभारंभ माता सरस्वती की वंदना स्वर साधक सुमधुर गायनाचार्य द्वारा “वीणा मधुर मधुर बाजे” से किया गया! तत्पश्चात शायर अन्सार जौनपुरी ,आशुतोष पाल, शोहरत जौनपुरी ,आलोक द्विवेदी शास्त्री, चंद्रमणि पांडे, इंजीनियर आर पी सोनकर, वरिष्ठ अधिवक्ता व कवित्री श्रीमती शकुंतला शुक्ला आदि ने अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं को सुनाकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया! कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक , राम सूरत सरोज , बृजेश तिवारी , रविकांत मौर्य ,जीशान हैदर ,सुनील कुमार गौड़ ,आशीष श्रीवास्तव , शिव कुमार यादव , प्रमोद कुमार पाठक , राजेश कुमार कैशियर , श्याम बहादुर सरोज ,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, श्री मती दीपा यादव , अनुपमा यादव
रागिनी श्रीवास्तव ,हीरावती देवी , प्रदीप कुमार सिंह जिलेदार , विनोद कुमार मालवीय जिलेदार , धर्मेंद्र कुमार बख्शी ,जय शंकर दुबे, विपिन कुमार सिंह , राकेश कुमार पटेल, राम जीत राजभर,अब्बास अली,शंकर दयाल सिंह ,सुनील कुमार सिंह , दीपक प्रजापति ,ओमप्रकाश सिंह, दिलीप कुमार , धर्मेंद्र कुमार , हृदय नारायण गुप्त , मनबोध शर्मा सहित श्री ओंकार सिंह ( कार्यक्रम के सफल आयोजक) आदि कर्मचारी गण कीउपस्थिति सराहनीय रही!