06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

जौनपुर के पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय के भाई का निधन, जिले में शोक की लहर*

0

*जौनपुर के पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय के भाई का निधन, जिले में शोक की लहर*

आइडियल इंडिया न्यूज़

डा सूर्य बली शास्त्री मछली शहर जौनपुर

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडेय के बड़े भाई कैलाश पांडेय का निधन बीते मंगलवार को हृदय गति रुकने से मुंबई के एक निजी अस्पताल में हो गया।

बताते है कि कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के एक अच्छे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने बीते मंगलवार को देर शाम करीब साढ़े दस बजे अंतिम सांस ली। उनकी आयु करीब 78 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के बोरीवली शमशान घाट पर संपन्न हुआ। उन्हें मुखाग्नि छोटे भाई प्रकाश पांडेय ने दी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्रवासियों, गणमान्यजनों एव शुभाचिनातको में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में गिरीश चंद्र त्रिपाठी,अनमोल दुबे, हरिशंकर शुक्ल, सुरेश मिश्र, मुन्ना दुबे, अशोक पांडे, डा 0 शिवपूजन दुबे, चंद्रकांत द्विवेदी, वंशीधर शुक्ल, विनय पांडेय, भरत तिवारी, प्रभाकर द्विवेदी, आशीष शुक्ल, श्यामा प्रसाद पांडेय, लालजी पांडे, गोपाल जी पांडेय, कार्तिक पांडेय, आदि लोग बड़ी संख्या में शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed