जन-जन को वृक्ष लगाते हुए वृक्ष की परवरिश का पूरा ख्याल चाहिए- अवधेश चंद गुप्ताl
जन-जन को वृक्ष लगाते हुए वृक्ष की परवरिश का पूरा ख्याल चाहिए- अवधेश चंद गुप्ताl
राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन इंटर कालेज महेवा हिंदी विद्या पीठ प्रयाग में त्रिवेणी संगम सेवा समिति महेवा की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रमl
आइडियल इंडिया न्यूज़
अनीस अहमद बख्शी एडवोकेट प्रयागराज
नैनी प्रयागराज/ त्रिवेणी संगम सेवा समिति महेवा की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन इंटर कालेज महेवा हिंदी विद्या पीठ प्रयाग में रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम समिति की महिला अध्यक्ष शक्ति धवन द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश चन्द्र गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी/ अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह के द्वारा महामना राजर्षि टंडन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अवधेश चंद गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ने अपने मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है जन जन को वृक्ष लगाते हुए उसकी परवरिश का पूरा ख्याल रखते हुए अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहना चाहिएl भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र व वरिष्ठ समाज सेवी सरदार पतविन्दर सिंह ने वृक्षों का महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संतान की तरह पर्यावरण की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है जिससे हम सब खुली हवा में सांस ले सकेंlत्रिवेणी संगम सेवा समिति की प्रसंसा करते हुए कहा कि संस्था जिस प्रकार निःस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य कर रही निश्चित ही दीन दुखियों की सहायक बनेगीl कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वामी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रति व्यक्ति को अपने नाम से एक पेड़ लगा कर उसकी देखरेख अपने पुत्र की भांति करनी चाहिए उपाध्यक्ष कामिनी गुप्ता ने कहा कि समिति में सभी का सहयोग मिलता रहा तो प्रयाग ही नही पूरे प्रदेश में त्रिवेणी संगम की गूंज होगी।रश्मि जयसवाल ने समिति में लोगो को जुड़कर कार्य करने की अपील की। समिति अध्यक्ष विनोद दुबे ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया संचालन राम प्रकाश ने किया,समिति सचिव दिनेश यादव ने राष्टगान के पश्चात कार्यक्रम की संपूर्णता की घोषणा कीl इस अवसर पर संपूर्ण पदाधिकारी सहित मुख्य रूप से अवधेश चन्द्र गुप्ता,सरदार पतविन्दर सिंह,स्वामी नाथ त्रिपाठी, विनोद दुबे, दिनेश यादव,वीरेंद्र स्वरूप,विजय रावत,प्रदीप भारती,कामिनी गुप्ता,बबिता जायसवाल,शक्ति धवन,राम प्रकाश शर्मा ,शुभास जी,रश्मि जायसवाल,
हेम लता,रतन श्रीवास्तव,राजकुमार जयसवाल,धर्मेंद्र भारतीया,महेश भारतीया,रोहित निसाद,राजू यादव,
संजय यादव,राखी श्रीवास्तव,,स्टाफ हिंदी विद्या पीठ प्रयाग व छात्रछात्राएं
आदि रहेl