06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

 दहेज़ दिया नही, ऊपर से बेटी को दिया जन्म पति ने पत्नी को ये कहते हुए दे दिया तीन तलाक़

0

दहेज़ दिया नही, ऊपर से बेटी को दिया जन्म पति ने पत्नी को ये कहते हुए दे दिया तीन तलाक़

आइडियल इंडिया न्यूज़

जावेद आलम गुरैनी जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र की एक महिला शुक्रवार को अपने पिता के साथ दीवानी न्यायालय पहुंची। उसने बताया कि शौहर (पति) व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 19 नवंबर को बेटी पैदा हुई तो पति ने 22 दिसंबर को फोन से तीन तलाक दे दिया। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा।
खेतासराय निवासी रिजवान अहमद ने अपनी पुत्री जैनब का निकाह फैसल खान निवासी आजमगढ़ के साथ 15 दिसंबर 2021 को किया था। आरोप है कि फैसल व ससुराल वाले दहेज में कार व कुछ नगदी मांगने के लिए जैनब को प्रताड़ित करने लगे। 26 फरवरी को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पहने हुए गहने पर भी छीन लिए। उस समय वह गर्भवती थी। उसका इलाज चिकित्सक की देखरेख में कराया जा रहा था। इस बीच फैसल कई बार घर पर आया और रुपये की मांग भी किया। 19 नवंबर को जैनब ने पुत्री को जन्म दिया। इसकी सूचना ससुराल वालों दी गई लेकिन कोई देखने नहीं आया। फैसल ने 22 दिसंबर को फोन पर कहा कि एक तो दहेज में कार व नगदी नहीं दी, ऊपर से पुत्री पैदा हो गई। उसके बाद उसने जैनब को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed