पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के निधन से एक अपूरणीय क्षति : कुन्दन
पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के निधन से एक अपूरणीय क्षति : कुन्दन
प्रतिभावान, क्षमतावान आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे अनिल कुमार पांडे – संजय पान्डेय
आइडियल इंडिया न्यूज़
, संजय पान्डेय आजमगढ़
आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और जनपद के कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक अनिल कुमार पाण्डेय का हृदय गति रुकने से आसामयिक निधन हो गया, उनकी पत्नी गीता पाण्डेय रघुपुर ग्राम की प्रधान हैँ!उनके निधन की जानकारी मिलते ही ग्राम रघुपुर में शोक की लहर व्याप्त हो गई तथा उनके आवास पर लोगों का ताँता लगा रहा । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए कहाकि पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के निधन से एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे शिक्षा जगत के धरोहर थे। राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय ने कहाकि उनके सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शोक जताने वालों में प्रधान हरीश पाठक,सभा के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी,मण्डल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, पूर्व एम एल सी राकेश यादव,अजय कुमार पाण्डेय, दीना मिश्रा,बंशीधर पाठक, अभिषेक पाण्डेय, सर्वानंद पाण्डेय,रमेश सिंह, पंचदेव पाण्डेय,अनिल श्रीवास्तव, डॉ ओ के मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भवदीय
(पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन)