राज्य स्तरीय बालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कोल्हूआ में राज्य स्तरीय बालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजकमल मिश्रा
कोल्हूआ,महराजगंज
कंपोजिट विद्यालय कोल्हूआ वि. क्षे. महराजगंज के प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्व. राजदेव सिंह स्मृति राज्य स्तरीय बालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहा पर दूर- दूर से चल कर आए प्रतियोगी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए इस दो दिवसीय बालीबॉल प्रतियोगिता के आयोजक राहुल देव सिंह ने जानकारी दिया की खिलाड़ी को जीवन में हार जीत की परवाह न करके आगे बढ़ना चाहिए। सच्चा खिलाड़ी कभी भी हार और जीत की परवाह नहीं करता।शुभारंभ, के दौरान खेलने वाली टीम अदनान क्लब आजमगढ़ और कुद्दुपुर पुर के बीच हुई व खेल के दौरान उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों में राजकमल मिश्रा (पत्रकार),ओमप्रकाश सेठ (पत्रकार), कुलदीप विश्वकर्मा (पत्रकार),शिव प्रताप सिंह, चंद्र शेखर सिंह,धर्मेंद्र सिंह प्रधान,राजेश सिंह,जितेंद्र सिंह ,राहुल राष्ट्र वादी ,अतुल देव, मुकेश शर्मा,दिनेश सिंह मास्टर ,दिलीप उमर,शौकत अली मंत्री, आदर्श सिंह,पंकज सिंह,हेमंत सिंह,कृष्णा सिंह,जितेंद्र सिंह,प्रमुख आयोजक, राजनारायण सिंह,आदि बहुत से दर्शक उपस्थित रहे।