06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

मुखिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल।

0

होली खेले रघुवीरा अवध मा।

मुखिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल।

गांव वासियों ने एक दूसरे के गले मिल होली की दी अग्रिम बधाई।

मंगलवार को 12.30 रात्रि में होलिका दहन करने का एलान, बुध वार को मनेगी होली का त्यौहार।

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता।

कैमूर/नुआंव। स्थानीय मुखिया पुष्पा देवी के दरवाजे पर रविवार की संध्या होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जो देर रात तक चला।बक्सर जिला से अपनी पूरी टीम के साथ होली गीत की समा बाधने आए चितरंजन ब्यास ने होली खेले रघुवीरा अवध मा से होली गीत की शुरुआत करते हुवे ऐसी समा बाधी की श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।इसके बाद एक से एक संभ्रांत किस्म के होली गीत गाकर लोगो को होली की रंग में सराबोर कर दिया।जबकि स्थानीय कलाकार धनंजय राय,संजय यादव,मुलायम यादव इत्यादि ने रंगीन मिजाज होली गीत,चहका और जोगिरा के माध्यम से लोगो को खूब गुदगुदाया ।मुखिया के दरवाजे पर जुटे गांव वासियों ने देर रात तक होली के रंग में रंग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की मुबारकबाद देते रहे।तथा भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील लोगो से की।होली गीत की बह रही बयार में ठंढई की चुस्की भी लोगो के सर चढ़ कर खूब बोली।

कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया पति सह पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख द्वारिका प्रसाद ने चितरंजन ब्यास को अंग वस्त्र से सम्मानित कर किया।होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,अन्नपूर्णा गैस एजेंसी के मालिक सह पूर्व जिप सदस्य प्रत्याशी विनायक जायसवाल प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसाई संजय वर्मा,गांव के उपरोहित ललन पांडेय रामचेला यादव,नागेंद्र सिंह,आयोजक द्वारिका प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में पुरोहित की सलाह पर मुखिया के हवाले से कार्यक्रम के संचालक विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार की रात 12.30 पर होलिका दहन की घोषणा की एव बुधवार को होली का त्यौहार मानने की जानकारी लोगो तक पहुंचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed