06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार मंच बेस्टी एजु.‌ से चली भोजपुरिया बयार

0

अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार मंच बेस्टी एजु.‌ से चली भोजपुरिया बयार

आइडियल इन्डिया न्यूज़

अजय कुमार मिश्र मुम्बई

मुंबई
साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 7 अप्रैल 2023 को ऐतिहासिक मिसाल कायम करते हुए भोजपुरी मिट्टी की सुगंध पूरे विश्व में फैलाने के उद्देश्य से भोजपुरी के उत्कृष्ट कवियों, लेखकों,गीतकारों एवं साहित्यकारों की उपस्थिति में गीत,संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका संयोजन संस्था के संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू, राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैय्यद तथा आयोजन रायगढ़ इकाई के अध्यक्षा श्रीमती अंजना सिन्हा ने की।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राश दादा राश ने की तथा विशिष्ट आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर रत्नेश्वर सिंह,मुंबई इकाई अध्यक्ष कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप,दिल्ली इकाई अध्यक्षा श्रीमती आशा दिनकर आश, संचालक के रूप में उपस्थित अरविंद अंशुमान,कामेश्वर कुमार कामेश,कवियत्री दया सिन्हा,गीतकार एवं अभिनेता हरि ओम जी,कवियत्री संतोषी दीक्षित,विनोद सिंह गहरवार,निरंजन श्रीवास्तव,गायिका सुश्री रजनी शाक्या,गायक सुशील कुमार सिंह,जय शंकर द्विवेदी,कवियत्री गीता द्विवेदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर रत्नेश्वर सिंह की सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात संचालन करते हुए अंशुमान जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को आमंत्रित किया।सभी ने भोजपुरी के रंग को अपने अपने अंदाज में उस सुगंध को बिखेरने का प्रयास किया।साहित्यिक मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि जूम ऐप के माध्यम से यह कार्यक्रम फेसबुक और यूट्यूब लाइव प्रसारित किया गया जिसका आनंद हजारों श्रोताओं ने उठाया।अंत में अध्यक्षीय वक्तव्य के पश्चात संस्थापक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय भोजपुरिया आयोजन का कार्यक्रम समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed