13/11/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी, मीडिया चैनल्स को लगाई फटकार

0
IMG-20251111-WA0458

धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी, मीडिया चैनल्स को लगाई फटकार

आइडियल इंडिया न्यूज़
डॉ कमल कुमार कश्यप

 

मुंबई । वरिष्ठ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मीडिया में अचानक उनके मौत की खबर प्रसारित होने पर उनकी पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने आज सुबह लगभग पौने 10 बजे एक्स हैंडल पर इस पर कड़ा विरोध जताया और अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर का खंडन किया।

हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, ”जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।” अभिनेत्री ने लोगों से अपील की है कि इन पलों में सब लोग उनकी निजता का पूरा सम्मान और ख्याल रखें।

इस बारे में ईशा देओल ने भी अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ”मीडिया गलत खबरें फैलाने की तेजी में हैं। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू।”

 

बॉलीवुड का हीमैन वेंटिलेटर सपोर्ट पर, प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग चिंतित

बॉलीवुड के चमकते सितारे धर्मेंद्र इन दिनों सेहत को लेकर चर्चा में हैं। वे खराब स्वास्थ्य के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। करीबी सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। यह खबर सुनकर उनके प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग चिंतित हो उठे हैं। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन कुछ जांचों और चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं और उनके इलाज के लिए सभी प्रयास हो रहे हैं।

धर्मेंद्र का नाम भारतीय सिनेमा में हमेशा एक चमकते सितारे के रूप में लिया जाता रहा है। छह दशक लंबे अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें फूल और पत्थर, सीता और गीता, शोले, धर्मवीर, आंखें, राजा जानी, गुलामी, प्रतिज्ञा, नया जमाना, द बर्निंग ट्रेन, और यादों की बारात जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने उन्हें न केवल एक हीरो के रूप में स्थापित किया, बल्कि दर्शकों के दिल में भी अमिट छाप छोड़ी। 1990 के बाद उन्होंने लीड रोल के बजाय साइड रोल निभाए, जैसे प्यार किया तो डरना क्या, अपने, यमला पगला दीवाना, और 2024 में रिलीज हुई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इसके परफेक्ट उदाहरण हैं। वह अब मैडॉक फिल्म्स की फिल्म इक्कीस के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। धर्मेंद्र न केवल फिल्मों बल्कि अपने सादगी भरे व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed