05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

हर रोज सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन करा रहा गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ट्रस्ट

0
IMG-20230424-WA0007

हर रोज सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन करा रहा गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ट्रस्ट
आइडियल इंडिया न्यूज़
अवधेश मिश्रा जौनपुर

जौनपुर : देशव्यापी कोरोना के प्रकोप के बाद निरंतर जरूरतमंद परिवारों को गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा निरंतर मदद के लिए हर रोज भोजन की व्यवस्था की जा रही है। शहर के विभिन्न स्थानों में भूख से व्यथित लोगों के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की जाती है।

 

ट्रस्ट संस्थापक आलोक उपाध्याय ने बताया कि ट्रस्ट टीम द्वारा 1 अप्रैल से लगातार ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन पहुंचाया जाता है। ट्रस्ट के सदस्य न केवल लोगों तक यह भोजन सामग्री लेकर जाते हैं, बल्कि लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी कर रहे है। इस पुण्य कार्य में गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार के सदस्य भी बढ़ चढ़ कर अपना योगदान कर रहे है। ट्रस्ट संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, सचिव शुभम चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय व अन्य सक्रिय सदस्य द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। हर रोज संस्था की ओर से कुछ भक्त स्वेच्छा से भोजन वितरण के लिए जाते हैं।

सेवा में जयप्रकाश उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिवम चतुर्वेदी द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ट्रस्ट प्रशासन के निर्देशानुसार संस्था ने निर्णय लिया है कि सोमवार से सैकड़ों लोगों का यह भोजन अलग-अलग जगहों कार्यकर्ताओं द्वारा बांटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed