06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

*थाना मड़ियाहूँ व साइबर सेल जौनपुर की सयुंक्त टीम ने 09 शातिर अन्तर प्रान्तीय साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार,

0
IMG-20230518-WA0145

*थाना मड़ियाहूँ व साइबर सेल जौनपुर की सयुंक्त टीम ने 09 शातिर अन्तर प्रान्तीय साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार,

कब्जे से 33 पासबुक,12 चेकबुक, 9 वोटर कार्ड, 7 आधार कार्ड, 4 पैन कार्ड, 3 श्रमकार्ड, 08 ATM कार्ड व 12600/- रूपये नकद तथा सम्बन्धित खातों में 64284 रुपया होल्ड कुल 76884 रुपया बरामद किया गया।*–

आइडियल इंडिया न्यूज़
शैलेश तिवारी
मड़ियाहूं जौनपुर

पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे साइबर अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण व दिशा निर्देशन में थाना मड़ियाहू व साइबर सेल जौनपुर की टीम द्वारा थानाक्षेत्र मड़ियाहूँ अन्तर्गत एक शिकायतकर्ता से साइबर ठगो द्वारा फोन कर खाते की निजी जानकारी प्राप्त कर कुल 5 बार में 99020 रुपया खाते से आनलाइन ठगी कर ट्रांसफर कर लिया गया था जिसमें थाना स्थानीय पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा दो टीमो को लगाया गया। जिसके क्रम में दिनांक-16.05.2023 को साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से अभियुक्तों की पहचान की गयी जिनकी लोकेशन जनपद अलीगढ़ में होना पाया गया। जिसपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार तत्काल थाना मड़ियाहूँ एवं साइबर सेल टीम को जनपद अलीगढ़ रवाना किया गया। जिसपर कार्यवाही करते हुए दिनांक-17.05.2023 को उक्त टीमों द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त मु.अ.सं. 120/2023 धारा 420 भा.द.वि. व 66D I.T. Act थाना मडियाहूँ, जौनपुर में प्राप्त अभिलेखो के आधार पर धारा 467,468,471,34, 120बी भा.द.वि. की बढोत्तरी की गयी। जिसमें आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed