06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

0
IMG-20230521-WA0253

*सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल*

आइडियल इंडिया न्यूज़

मारकंडेय तिवारी जौनपुर

*जौनपुर।* गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठा भतीजा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक रविवार सुबह चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जौनपुर गया था। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के अवदह गांव निवासी अरविंद (48) के चाची का शनिवार को निधन हो गया था। रविवार सुबह जौनपुर जिले के रामघाट पर अंतिम संस्कार होना था। जिसमें शामिल होने के लिए अरविंद अपने भतीजे वीरू (31) के साथ बाइक से रामघाट जौनपुर गया था। अंतिम संस्कार के बाद चाचा-भतीजा बाइक से घर लौट रहे थे। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। अरविंद दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed