शीतला महरानी पुरोहित परिवार ट्रस्ट ने बच्चों को वितरित करवाया सावन के पावन महीने के उपलक्ष में खीर
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा अंगद कुमार राही
जौनपुर
मां शीतला माता मंदिर चौकियां धाम में शीतला महरानी पुरोहित ट्रस्ट के पुरोहित परिवार ने आज उक्त ट्रस्ट की तरफ से शीतला विद्या मंदिर चौकिया धाम में एक कार्यक्रम सावन के सोमवार के उपलक्ष में आयोजित किया इस मौके पर ट्रस्ट के मुख्या विद्याधर त्रिपाठी ने बताया कि सावन के इस पावन महीने में लोगों को तरह-तरह के पुण्य के काम करना चाहिए, प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आज विज्ञान के साथ-साथ बच्चों को विधान की भी जानकारी देना अति आवश्यक है ताकि वह शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी जानकारी लें संस्कारी होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम जय कांत त्रिपाठी उप प्रधानाचार्य एवम मनोज की निगरानी में संपन्न हुआ ,कार्यक्रम का संचालन कृतिका त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर खीर खाकर बच्चों में एक अलग ही प्रकार की खुशी देखने को मिली। शीतला विद्या मंदिर में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के आयोजन होते रहते हैं, उसी कड़ी में आज सावन के मौके पर बच्चों में खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।