06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

किसान पाठशाला में किसानो को कृषि से सम्बन्धित जानकारियॉ बताई जायेगी 

0

Dharmendra Seth

जौनपुर के सभी विकास खण्डो के अन्तर्गत आने वाले 627 ग्राम पंचायतो में कृषि विभाग द्वारा 07 से 17 अगस्त 2023 के बीच दो दिवसीय किसान पाठशाला/खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। किसान पाठशाला में किसानों को श्री अन्न का पाठ पढाने के साथ ही खेती किसानी से जुडी तकनीकी जानकारियॉ भी दी जायेगी। जिले के किसानो को इसके माध्यम से जैविक खेती करने के तरीके बताये जायेगे, साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं से भी उन्हे परिचित कराया जायेगा। यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा, इसमें दो सत्र होगें। पहले दिन प्रथम सत्र में श्री अन्न का महत्व, पोषकता, वर्गीकरण, उत्पादन, तकनीकी प्रसंस्करण आदि की जानकारी दी जायेगी तथा द्वितीय सत्र में प्राकृतिक खेती के सिद्धान्त, धान की सीधी बुआई, दलहन, तिलहन एवं सब्जी उत्पादन की जानकारी दी जायेगी।


इसी प्रकार दूसरे दिन प्रथम सत्र में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं, विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के साथ ही समन्वय वाले विभागो यथा उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं मण्डी परिषद की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। दूसरे दिन द्वितीय सत्र में पराली प्रबन्धन एवं कृषक उत्पादक संगठन पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी। किसान पाठशाला के लिये अपरान्ह 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसमें कृषि विभाग के कर्मचारी विभागीय योजनाओ के साथ ही नवीनतम तकनीक की जानकारी देगें। इसमें गॉव के आस-पास मिलने वाले संसाधनों जैसे नीम, करंज, धतूरा आदि की पत्तियॉ, गोबर, गौमूत्र का उपयोग कर के जैविक कीटनाशक बनाने की विधि भी बतायी जायेगी, साथ ही कृषको को फसल बीमा कराने हेतु विस्तृत जानकारी दी जायेगी ताकि उन्हे फसल बीमा का लाभ प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed