06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

यश व दीक्षा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार का नाम रोशन किया

0
IMG-20230805-WA0228

यश व दीक्षा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार का नाम रोशन किया

डा सुषमा श्रीवास्तव जौनपुर
जौनपुर
जिले से सफाई कर्मचारी सुनीता कनौजिया पत्नी महेंद्र राम नईगंज जौनपुर‌ के बड़े पुत्र यश चौधरी व बेटी दीक्षा चौधरी की कड़ी मेहनत  रंग लाई। दोनों बच्चों ने नीट परीक्षा में उच्च अंक लाकर जौनपुर जनपद के साथ परिवार का नाम रोशन किया।

बड़ा बेटा यश चौधरी को राजकीय मेडिकल कालेज जालौन में MBBS कॉलेज मिला एवं उनकी पुत्री दीक्षा चौधरी को SN मेडिकल कॉलेज आगरा में बीएससी नर्सिंग में चयन हुआ! नईगंज से ही डाक्टर हुए रितेश‌ सागर से प्रेरित होकर दोनों बच्चों ने यह सफलता प्राप्त कर महेंद्र सर का सिर गर्व सें ऊंचा कर दिया है! पिता महेंद्र राम भी शिक्षक के रूप में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए जाने पहचाने जाते हैं।बच्चे अपनी इस सफलता का श्रेय पिता महेंद्र कन्नौजिया के संघर्ष एवं डा. रितेश सागर, मनोज कुमार सरोज (चाचा) एवं राम प्रतिज्ञा (चाचा), वेद प्रकाश सिंह (शिव मेडिकल) को देते है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed