मिशन शक्ति के तहत जागरूकता लाई गई महिलाओं में

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता लाई गई महिलाओं में
महिलायें डर एंव सहम कर नही बल्कि साहस से करें मुकाबला – सीएमओ
आइडियल इंडिया न्यूज़
केदारनाथ सिंह भूलेश्वर पुष्कर बदलापुर जौनपुर
बदलापुर / जौनपुर
महिलाओं की सुरक्षा एंव सम्मान के लिए शासन द्वारा चलाए गये मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बद्लापुर कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य अधीक्षक ड़ा0 संजय दुबे के संयोजकत्व आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० लक्ष्मी सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं तथा ए एन एम,सीएचओ एवं अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मियों में जागरूकता सम्बन्धी उपाय बताए गए। और उन्हें पूरी तरह से जागरूक किया गया। पुनः उन्होंने कहा समाज के बर्तमान समय मे यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी अति गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी ज्वलन्त समस्या से अवगत करा सकती हैं। पुनःउन्होंने नारी सुरक्षा नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं किसी से कम नही डट कर साहस के साथ हर परिस्तिथियों का मुकाबला करे। सीएमओ डा० लक्ष्मी सिंह ने मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए जानकारी दी। आभार ज्ञापित स्वास्थ्य अधीक्षक डा० संजय दुबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डा0 गौरव सिंह ,डा० अरविंद पाण्डेय, डा० कोविदेन्द्र त्रिपाठी , राकेश कुमार मौर्य रमाकांत विश्वकर्मा, डा० लकी शुक्ला, सुभाष मौर्य, आर के पांडेय, मयंक चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।