05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

*दूल्हे को डीजे पर डांस करना पड़ा भारी नाराज दुल्हन ने किसी और से करली शादी*

0
  • *दूल्हे को डीजे पर डांस करना पड़ा भारी नाराज दुल्हन ने किसी और से करली शादी*

आइडियल इंडिया न्यूज़
अमित कुमार जाजू ,जयपुर

बरातियों व दूल्हे के हुड़दंग से परेशान दुल्हन ने बरात वापस लौटा दी। जिसके बाद वर पक्ष दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचे।


राजस्थान के चूरू में एक दूल्हे को अपने दोस्तों  संग डीजे पर हुड़दंग मचाना महंगा पडा दूल्हे व उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन गुस्सा गई व उसने बरात वापस लौटा दी।
मामला चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का बताया जा रहा है।यहाँ 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर जाट बरात लेकर राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा। दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब 150 से अधिक बराती गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर डांस करने लगे। रात नौ बजे के करीब बरात दुल्हन के घर के लिए निकली लेकिन डीजे की धुन व शराब के नशे में बराती ऐसे डूबे कि रात एक बजे तक नाचते ही रहै।


यहां तक की दूल्हे व उसके दोस्तों ने भी खूब हुड़दंग मचाई दुल्हन के घर रात दो बजे तक बरात नहीं पहुंची। इस बात से नाराज दुल्हन पक्ष ने बरातियों से हुड़दंग बंद करने को कहा। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी भी हो गई। शादी का मुहूर्त निकल चुका था। परेशान दुल्हन व उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। जिसके बाद दुल्हन की किसी अन्य लड़के से फेरे करवा दिए गए।
इसके बाद बरात रात दो बजे दुल्हन के घर पहुंची तो उन्हें दुल्हन की शादी कहीं और होने का पता चला। इसके बाद दूल्हे को बरात समेत बेरंग घर लौटना पड़ा।
इसके बाद सोमवार को दुल्हा सुनील व उसके रिश्तेदार राजगढ़ थाने में लड़की पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुंच गए। बहरहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया।वहीं लड़की वालों का कहना है कि शादी के रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्या रिश्ता निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed