05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

*अल्का लाम्बा बनीं महिला कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष

0

*अल्का लाम्बा बनीं महिला कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष*

*सोनभद्र में पार्टी की महिलाओं में खुशी*

आइडियल इंडिया न्यूज़

संतोष कुमार नागर

————————-

सोनभद्र। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में महिला कांग्रेसियों ने रावर्टसगंज स्थित बढ़ौली स्वर्ण जयंती चौक के पास महिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय में शनिवार को केक काटा और मिठाईयां खिला कर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि अल्का लांबा को महिला कांग्रेस की कमान मिलने से महिलाएं काफी गदगद हैं। अल्का लांबा जी छात्र राजनीति से काफी संघर्षपूर्ण और जुझारू तेवर वाली नेत्री रही है। वे हमेशा जनहित और महिलाओं के मुद्दों पर सड़कों पर संघर्षशील रही है। ऐसे में उनको महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से महिला कांग्रेस में और भी मजबूती आएगी।

राष्ट्रीय नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में लागतार महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, और उत्पीड़न के खिलाफ अब अल्का लाम्बा जी के नेतृत्व में महिलाएं संघर्ष करती नजर आयेंगी।

ऊषा चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नही हैं। दुद्धी विधायक द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला हो या फिर बीएचयू परिसर में एक छात्रा से बीजेपी के आईटी सेल के पदाधिकारियों द्वारा दुष्कर्म का मामला पीएम के संसदीय क्षेत्र में उनकी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की पोल खोलने के लिए काफी है।

उक्त मौके पर चपमा देवी, रोशनी, रीमा, सीमा, नीलम, अनुपमा, शान्ति देवी, मुन्नका, तेतरी देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed