हेरिटेज हॉस्पिटल के युवा एवं प्रसिद्ध डॉक्टर रोहित चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।
नवी मुंबई एरोली स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल के युवा एवं प्रसिद्ध डॉक्टर रोहित चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।
अजय कुमार मिश्र नवी मुंबई
मुंबई महाराष्ट्र
हेरिटेज हॉस्पिटल के प्रसिद्ध युवा डॉक्टर रोहित चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ आज हेरिटेज हॉस्पिटल ऐरौली में मनाया गया। बता दे कि डॉक्टर रोहित चतुर्वेदी हेरिटेज हॉस्पिटल के संस्थापक एवं प्रसिद्ध सर्जन स्वर्गीय राकेश चतुर्वेदी के एकमात्र सुपुत्र हैं। हेरिटेज हॉस्पिटल को संभालने की जिम्मेदारी भी इस समय वह बखूबी निभा रहे हैं। आज जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल के पूरे स्टाफ के सहित अस्पताल की मुख्य प्रशासक एवं डायरेक्टर डॉ मंजू चतुर्वेदी, तथा डॉक्टर रोहित चतुर्वेदी के साथ अस्पताल में बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही डॉक्टर सायली भी मौजूद थी। इस अवसर पर बधाई देने हेतु आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी, तथा सुपरफास्ट टाइम्स के महाराष्ट्र स्टेट हेड अजय कुमार मिश्रा तथा उनके साथ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संपर्क प्रमुख महाराष्ट्र भी हेरिटेज हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पर केक काटकर डॉक्टर रोहित चतुर्वेदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर हेरिटेज हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।