जौनपुर के लाल ने बढ़ाया जनपद का मान, नेहरू बालोद्यान के छात्र निखिल सिंह ने किया आई ए एस परीक्षा में यू पी में टाप
जौनपुर के लाल ने बढ़ाया जनपद का मान, नेहरू बालोद्यान के छात्र निखिल सिंह ने किया आई ए एस परीक्षा में यू पी में टाप
जौनपुर जनपद में शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विद्यालय नेहरू बालोद्यान के प्रबंधक डॉ.सीडी सिंह ने
*अबोध बालक दीजिए सुबोध नागरिक बनाकर दूंगा*
को किया चरितार्थ
कॉलेज में निखिल सिंह आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को करेगें संबोधित
जौनपुर। आईएसएस टॉपर निखिल ने परिवार व नेहरू बालोद्यान स्कूल का नाम रोशन किया। संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय सांखिकीय सेवा परीक्षा 2023 में देश में पहला स्थान हासिल करने वाले जिले के होनहार लाल निखिल सिंह जब लखनऊ से अपने पैत्रिक गांव सुरूआरपट्टी पहुंचा तो परिजनों ने बैंड बाजे के साथ गर्मजोशी के साथ अपने लाल का स्वागत किया।
निखिल सिंह अपने चाचा व अन्य सभी अग्रजों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हनुमान तारा मंदिर व गांव के डीह मंदिर पर जाकर दर्शन किया। दादी कमला देवी मां प्रेमशीला व किसान पिता सत्य प्रकाश सिंह सत्तू ने अपने होनहार लाल का मुंह मीठा कराया। अपने स्वागत से अभिभूत निखिल ने कहा कि अपनों के इसी प्यार व विश्वास के बदौलत उन्हें यह मुकाम मिला है। बताते चलें कि निखिल सिंह इस परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है। निखिल की हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा दीक्षा नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज से हुई है। बीएसई मैथमेटिक्स से उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्नातकोत्तर की शिक्षा एमएससी स्टेटिक्स से बीएचयू से शिक्षा दीक्षा ली है। यह जानकारी नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज व सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक डॉ.सीडी सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि निखिल 30 जनवरी को नेहरू बालोद्यान कॉलेज आ रहे हैं और वह कॉलेज के तक्षीला हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करेगें। ताकि अन्य विद्यार्थी उनकी इस सफलता से प्रेरणा लें। हलांकि डॉ.सीडी सिंह ने यह चरितार्थ कर दिया कि हमंे अबोध बालक दीजिए और मैं एक सुबोध नागरिक बनाकर दूंगा।