06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

दर्दनाक घटना का जिम्मेदार आखिर कौन?  महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

0

दर्दनाक घटना का जिम्मेदार आखिर कौन?

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बद्लापुर / जौनपुर

बद्लापुर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर की रजक बस्ती में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का फंदे से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवारीजन इसे आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वही मृत महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताते चले कि

गांव निवासी संदीप रजक रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। उनकी पत्नी सीमा घर पर ससुरालीजन व अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार की रात्रि भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक बाहर न निकली तो परिवार के लोग बुलाने गए तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई आवाज नही आई नही आई तो तो किसी अनहोनी की आशंका से घबरा गए इतने में पास-पड़ोस के लोग भी जुट गए। दरवाजा तोड़ने पर कमरे में सीमा का पंखे में साड़ी से फंदे के सहारे लटका शव दिखते ही घर में तेजी से कोहराम मच गया। मृत सीमा के दो बच्चों में एक पुत्र व दूसरी पुत्री है। वह तेजी बाजार के दिलशादपुर निवासी शिव प्रसाद कन्नौजिया की पुत्री थी। उसकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी।

शिव प्रसाद कन्नौजिया ने थाने में तहरीर दी। उनके मुताबिक सुबह आठ बजे संदीप ने फोन पर सीमा की तबीयत खराब होने की सूचना दी। वह परिवारी जन के साथ पहुंचे तो सीमा घर में मृत पड़ी मिली। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सास शोभा देवी, जेठ नीलेश, जेठानी बिंदू दहेज की मांग को लेकर सीमा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुर दिलीप के फोन कर ललकारने पर तीनों ने सीमा की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव लटका दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने कहा कि तहरीर का आधार पर धारा 306,498A केस दर्ज कर अन्यविधिक कार्यवाही करते हुए लाश पोष्ट मार्टम हेतु भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed