स्वेच्छा से कुछ लोग कर रहे अपना राशन कार्ड सरेंडर
स्वेच्छा से कुछ लोग कर रहे अपना राशन कार्ड सरेंडर
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजकमल मिश्रा महाराज गंज जौनपुर
जौनपुर , महाराजगंज ब्लॉक अंतर्गत सरकार द्वारा राशन कार्ड की चल रही जांच-पड़ताल से अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस समय बदलापुर तहसील पर पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की भीड़ लगी हुई है। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में अपना राशन कार्ड सरेंडर कर रहे लोगों ने बताया कि जिस समय कार्ड बनवाया गया था। उस समय स्थित अच्छी नहीं थी लेकिन अब नौकरी चाकरी करके हम लोग गाड़ी वगैरह भी ले लिए हैं। इसलिए अब हम पात्र नहीं है। ऐसी परिस्थिति में गांव क्षेत्र में तमाम ऐसे भी लोग हैं। जिनको यह नागवार लग रहा है कि सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। और कहीं न कहीं राशन कार्ड बनवाने में सरकार के कर्मचारी भी दोषी है। उन लोगों ने बिना जांच पड़ताल किए राशन कार्ड जारी कर दिया ऐसी स्थिति में उन कर्मचारियों अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। चर्चा हर चट्टी चौराहों और बाजारों, गांवों में चल रही हैं। इस सिस्टम से बहुत सारे लोग खुश भी है। और बहुत सारे लोग दुखी भी है।
लोगों का कहना है कि अब चुनाव हो गया है। इसलिए सरकार इस तरह के मामलों का सत्यापन करा रही है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह सरकार का बहुत सही निर्णय है। इस राशन कार्ड का सदुपयोग कम दुरुपयोग ज्यादा होता था। सही मायने में जो गरीब है उसके यहां तक राशन कार्ड नहीं पहुंच पा रहा है। लेकिन अब लगता है कि सरकार के इस निर्णय से गरीब लोगों तक राशन पहुंचेगा।