पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं- दिनेश टंडन

पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं- दिनेश टंडन
पत्रकार समाज एवं सरकार के बीच की एक अहम कड़ी- श्याम नारायण पांडेय
आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी, सोनभद्र, लखनऊ, जौनपुर सहित अन्य जनपदों के पत्रकार हुए सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा आर पी विश्वकर्मा जौनपुर
जौनपुर। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पत्रकार “मिलन एवं सम्मान समारोह” संस्था के केंद्रीय कार्यालय रुहट्टा के प्रांगण में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, कार्यक्रम अध्यक्ष व इजा के राष्ट्रीय संरक्षक श्याम नारायण पांडेय, डा सी डी सिंह,विशिष्ट अतिथि डॉ संजय कुमार पांडेय द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते हैं एवं विषम परिस्थितियों में भी पत्रकारिता धर्म निभाते रहते हैं। भले इसके बदले में उन्हें सरकारी तौर पर कोई मानदेय ना मिले, इसकी परवाह किए बगैर सामाजिक राजनीतिक घटनाओं का चित्रण अपनी लेखनी के माध्यम से करते रहते हैं। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डा प्रमोद वाचस्पति एवं एजाज अहमद जिला महासचिव ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम् स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आजमगढ़ से पधारे संस्था के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था के प्रगति एवं उत्तरोत्तर सशक्तिकरण के बारे में अनेक महत्वपूर्ण प्रकाश डाला। मुख्य राष्ट्रीय महासचिव डा आर पी विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सम्मानित किये जाने वालों में वीरेंद्र कुमार गुप्ता सम्पादक, अनिल कुमार सम्पादक, राहुल गौतम, अन्सार अहमद खान, डा सुषमा श्रीवास्तव, डा राजकुमार यादव, अवधेश मिश्रा, मारकंडेय तिवारी,सत्येन्द्र कुमार बाबा, इन्द्र दमन उपाध्याय, कौशलेंद्र गिरि, राजकमल मिश्रा, शैलेश तिवारी, रामसमुझ यादव, जयचंद वाराणसी, सन्तोष कुमार नागर सोनभद्र, राजेश कपूर अयोध्या, मनोज कुमार मौर्य लखनऊ, आदि का नाम उल्लेखनीय रहा। सुशील कुमार स्वामी,राजेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सेठ, मो.अनवर खान , अनुपम श्रीवास्तव, अविनाश पाठक, लवकुश तिवारी, सूरज कुमार सहित अनेक पत्रकारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।