05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

सद्भावना क्लब का 29वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,हफिज शाह बने अध्यक्ष

0
IMG-20240225-WA0390

सद्भावना क्लब का 29वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,हफिज शाह बने अध्यक्ष

आइडियल इंडिया न्यूज़

अन्सार अहमद खान जौनपुर

जौनपुर नगर एक कॉलेज हाल में सद्भावना क्लब का 29वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआजहां मुख्य अतिथि विधा सागर सोनकर मेंबर विधान परिषद ने नवचयनित अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। तत्पश्चात हफ़ीज़ शाह ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। इसके पहले निवर्तमान अध्यक्ष ने 2022 में किये गये कार्यों के लिये सद्भावना सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधा सागर सोनकर ने कहा कि सद्भावना क्लब एक सामाजिक संस्था है।इसके सभी सदस्य देश की प्रगति में अपना अहम योगदान देते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ क्षीतिज शर्मा ने कहा की सद्भावना क्लब जौनपुर शुरू से सेवा कार्यों व प्रशिक्षण के माध्यम से अलग पहचान बनाये हुए है। विशिष्ट अतिथि नजमुल हसन नजमी ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह वर्ष 2024 को यादगार बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करे।

 

इस वर्ष नये बनाये गये सदस्यों प्रितेश गुप्ता, रविंद्र यादव, मोहित मौर्या, एजाज़,विनीत गुप्ता, धीरज गुप्ता,ताहिर हुसैन क़ादरी, अमित गुप्ता,लोकेश जावा, सत्यम रावत,अनिल वर्मा,हर्ष माहेश्वरी, बृज भूषण यादव, फ़रोग,डॉ राशिद खान,को शपथ दिलाया गया।कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बैंकर ने किया। इस अवसर पर डॉ गुलाब चंद मौर्या, जिया राम साहू, शिव शंकर साहू, संतोष अग्रहरी, महेंद्र यादव, चंद्र शेखर गुप्ता, विवेकानंद मौर्या, अशियम,अजय गुप्ता,सहित तमाम लोग उपस्थित रहे,अन्त मेंडॉ अलमदार नज़र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed