श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम 6 से 13 मार्च तक

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम 6 से 13 मार्च तक
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा आर पी विश्वकर्मा जौनपुर
जौनपुर। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं नेहरू बाल उद्यान ग्रुप आफ स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर सी डी सिंह ने बताया कि उनके पैतृक आवास जौनपुर जनपद के ग्राम सोनिकपुर में परम पूज्य स्वामी परमहंस अड़गड़ानंद जी महाराज की असीम कृपा से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम दिनांक 6 मार्च से प्रारंभ होकर 13 मार्च 2024 तक संपन्न किया जाएगा । इसके मूल व्यास श्री दिनेश चंद्र शास्त्री जी महाराज रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान उनके अग्रज जय नारायण सिंह एवं उर्मिला सिंह रहें गे। यज्ञ का समापन हवन 13 मार्च 2024 को विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ किया जाएगा। तत्पश्चात 13 मार्च बुधवार को ही शाम 5 बजे से गया जी का भोज का भव्य आयोजन किया गया है। सभी शुभचिंतकों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया है।