06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुजरात इकाई का गठन हुआ महात्मा गांधी के जन्म भूमि के शहर में

0
IMG-20240401-WA0510

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुजरात इकाई का गठन हुआ महात्मा गांधी के जन्म भूमि के शहर में

आइडियल इंडिया न्यूज़

बालासाहेब लुबान पाटिल ,पोरबन्दर गुजरात

पोरबन्दर। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के गुजरात महाराष्ट्र एवं गोवा प्रांतीय प्रभारी बालासाहेब पाटिल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के जन्म स्थान के शहर पोरबंदर में पत्रकारों की बैठक संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।श्री पाटिल के नेतृत्व में गुजरात इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गोपाल भाई सांवरिया उप संपर्क प्रमुख कशन भाई मारू यादव, गुजरात प्रदेश सचिव रमेश भाई को नामित किया गया।

इस अवसर पर जलगांव महाराष्ट्र के जिला संपर्क प्रमुख सुरेश पाटिल, भडगांव तालुका अध्यक्ष देवीदास महाजन की उपस्थिति उल्लेखनीय व सराहनीय रही। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गोपाल भाई सांवरिया ने कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के साथ-साथ आइडियल इंडिया न्यूज़ पेपर व चैनल को अधिकतम प्रचारित्र प्रसारित किया जाएगा तथा यहां के पत्रकारों को इस संस्था से जोड़ा जाएगा। प्रदेश प्रमुख बालासाहेब पाटिल ने सभी पत्रकारों से को बताया कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की स्थापना सन 2000 में महात्मा गांधी के जन्म के दिन 2 अक्टूबर को किया गया था और आज गुजरात में महात्मा गांधी जी के ही जन्म स्थान पर उनके शहर में गुजरात इकाई के गठन से हम लोगों को बड़ा गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एक 23 साल पुरानी पंजीकृत संस्था है जो अनवरत पत्रकारों के हित में कार्य कर रही है। इसी के साथ ही उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति को वीडियो कॉल के माध्यम से सभी पत्रकारों से परिचय व वार्ता कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed