06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

जमीनी विवाद भूमि को लेकर चली गोली, एक गंभीर, रूप से घायल

0
IMG-20240602-WA0044

जमीनी विवाद भूमि को लेकर चली गोली, एक गंभीर, रूप से घायल

आइडियल इंडिया न्यूज़

जावेद आलम गुरैनी जौनपुर

 

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पताहना चौरहे पर एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने घायल को व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोशित शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर चक्का जाम कर गिरफ्तारी कि मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गिरफ्तारी का आश्वासन देकर डेढ़ घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार अशोक सिंह और दीपक विश्वकर्मा के बीच सरकारी जमीन को लेकर एक साल से विवाद कोर्ट में लंबित है। इधर बीच उसी भूमि पर अशोक सिंह दीपक विश्वकर्मा को धमकी देकर इस जमींन पर जबरन निर्माण करवा रहा था। जिसको लेकर शनिवार को भी विवाद हुआ था। उसी दौरान ग्रामीणों के विरोध पर अशोक अपने गुर्गे को

रविवार की सुबह एक बार फिर अशोक अपने भाई सोनू सिंह और कुछ लोगो को लेकर वहां पहुंचा गया। उस दौरान दीपक 24 पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा बढ़ई का काम कर रहा था। अशोक ने उससे विवाद हो गया। कि इसी दौरान उसने दीपक पर गोली मार दी पेट के दाएं तरफ से चीरते हुए निकल गई जिसे दीपक मौके पर भी गिर गया। जब तक आस पास के लोग कुछ समझ पाते तब अशोक अपने भाई के साथ फरार हो गया। स्थानीय बाजार के लोगों ने इसकी सूचना परिजन को दी मौके पर परिवार पहुंचकर दीपक को जिला चिकित्सालय ले गए l उधर ग्रामीणों में लगभग 200 से अधिक महिला और पुरुष ने घर से करीब 5 किलोमीटर दूर सिद्दीकपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अशोक कल ही धमकी देकर गया था।जिसकी सूचना उन लोगो ने पुलिस को दी थी। पर पुलिस ने सही समय पर ध्यान नहीं दिया जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी कि तलाश में जुट गयी है

 

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायल दीपक विश्वकर्मा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया है। साथ ही पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारर्वाई की जा रही है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed