छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले के प्रधानपाठक थानू राम साहू को मिला नेपाल-भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान

छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले के प्रधानपाठक थानू राम साहू को मिला नेपाल-भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान ।
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क नेपाल
लुंबिनी, जुलाई 26
एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में लोरमी के शिक्षक थानू राम साहू को सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक अंतर्गत मोहतरा तेली के प्रसिद्ध साहित्यकार व लेखक थानू राम साहू को सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे प्रधानपाठक के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला माराडबरी, संकुल केन्द्र- फास्टरपुर में पदस्थ है।
नेपाल भारत मैत्री सम्बंध को सुदृढ़ करने, नेपाल भारत बीच संयुक्त पर्यटन विकास तथा हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
नेपाल, भारत ,अमेरिका तथा तंजानिया से प्राप्त 183 कविताओं में से चयनित 85 कविता के उत्कृष्ट लेखकों को आकर्षक प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान समारोह में जिले के प्रसिद्ध लेखक तथा साहित्यकार शिक्षक थानू राम साहू को नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ प्रान्त के मुंगेली जिले के ख्यातिलब्ध लेखक हैं इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं। वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड 2025 नेपाल के लिए नाम शामिल किया जा चुका है। इनकी साझा काव्य संग्रह दो दर्जनों से अधिक पुस्तकों में रचनाओं का प्रकाशन किया जा चुका है। इन्होंने पूर्व में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला शक्ति काव्य प्रतियोगिता, सक्षम नारी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी लघु कथा प्रतियोगिता 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए ऑनलाइन नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सहभागी सभी रचनाकारों को बधाई देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा – ” नेपाल भारत का मैत्री सम्बंध पुरातन है जिसे वर्तमान में और अधिक मजबूत करने की जरूरत है उसी कड़ी में यह प्रतियोगिता एक छोटा सा प्रयास है। भारत बर्ष से महिला पुरुष लेखकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो खुशी की बात है। ”
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल की प्रसिद्ध संस्था है जो नेपाल भारत की रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक पुल का कार्य करती आई है। संस्था अब तक विभिन्न ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। बर्ष 2025 में विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन लुंबिनी में करने की योजना है जिसमे देश विदेश से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं की सहभागिता रहेगी। साथ ही वर्ष 2025 में ही विश्व में पहली बार, विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री का प्रकाशन भी करने की योजना है।
संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने पर शिक्षक व साहित्यकार थानू राम साहू को देश विदेश के सभी इष्ट मित्रों ने बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की हैं।