डॉ ओंकार त्रिपाठी को मिला नेपाल भारत मैत्री सम्मान

डॉ ओंकार त्रिपाठी को मिला नेपाल भारत मैत्री सम्मान
आइडियल इंडिया न्यूज़
लुंबिनी, जुलाई 26
एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में डॉ. ओंकार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में दिल्ली के ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ. ओंकार त्रिपाठी को प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
नेपाल भारत मैत्री सम्बंध को सुदृढ़ करने, संयुक्त पर्यटन विकास तथा हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार के उद्वेश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन, नेपाल द्वारा कविता प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया जिसमें
नेपाल भारत अमेरिका तथा तंजानिया से 183 कवियों ने भाग लिया।
इसी सम्मान समारोह में दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ओंकार त्रिपाठी को नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान देकर अलंकृत किया गया।
डॉ. ओंकार त्रिपाठी कमालपुर पिकार, जिला अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार हैं और वर्तमान में शाहदरा, दिल्ली में रह रहे हैं डॉ. त्रिपाठी की अभी तक चार पुस्तकें व एक दर्जन से अधिक साझा संकलन हैं। डॉ. त्रिपाठी ने राष्ट्रीय महत्व के विषयों भारत के 21 परमवीर, भारत के भारतरत्न, भारत के अशोक चक्र विजेता का संकलन और द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा नामक पुस्तक और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की पत्रिका मंजरी का संपादन भी किया है।
डॉ. ओंकार त्रिपाठी वर्तमान में साहित्यिक संस्था साहित्य नव सृजन के अध्यक्ष और कई संस्थाओं के अखिल भारतीय महासचिव हैं। डॉ. त्रिपाठी की रचनाओं को ऑल इंडिया रेडियो,दूरदर्शन उर्दू, उत
तथा विभिन्न यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया है। देश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में डॉ. त्रिपाठी की रचनाओं/लेखों का प्रकाशन भी होता रहता है तथा साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा – “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल की प्रसिद्ध संस्था है जो नेपाल भारत की रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक पुल का कार्य करती है।