05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को अंतरराष्ट्रीय महिला समानता कविता प्रतियोगिता में तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त 

0
IMG-20240827-WA0639

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को अंतरराष्ट्रीय महिला समानता कविता प्रतियोगिता में तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त

आइडियल इंडिया न्यूज़

ब्यूरो डेस्क लुंबिनी,

अगस्त 26 2024

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम मे डॉक्टर संजीदा खानम’शाहीन’ को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित नारी पुरुष समानता अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में’खानम शाहीन ‘को सम्मानित किया गया है। देश विदेश की महिला लेखिकाओं को साहित्य लेखन में प्रोत्साहित करने, नेपाल भारत मैत्री विकास के उद्वेश्य से आयोजित किए गए इस आयोजन में डॉ. डॉक्टर संजीदा खानम’शाहीन’ को काव्या रचना को पहला स्थान मिला है।

ऑनलाइन आयोजित किए गए इस सक्षम नारी पुरुष अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में नेपाल, भारत तथा तंजानिया से 178 महिला रचनाकारों की सहभागिता रही थी जिसमें से कुल 32 रचनाओं का चयन कर पुरस्कृत किया गया है। जिले की प्रसिद्ध ख्याति प्राप्त लेखिका डॉ. संजीदा खानम की रचना को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

लेखिका डॉक्टर संजीदा खानम’ को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर संस्थान अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने डॉ संजीदा खानम ‘शाहीन’ को बधाई देते हुए कहा – संजीदा खानम की रचना अन्य रचनाओं से अलग थी, इन्हे राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहित करने के लिए सहयोग तथा सम्मान की आवश्यकता है।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ जोधपुर की ख्याति लब्ध लेखिका हैं, पेशे से शिक्षिका ‘accuperessure theripist होने के साथ ही साहित्य सृजन तथा समाजसेवा में रुचि रखती हैं। इनके द्वारा लिखी प्रकाशन के लिये तैयार हैतथा उत्तप्रेरणा पुस्तक बहते बहते दरिया बोला प्रकाशन के लिए तैयार है।भारतीय गौरव अभिमान पुरस्कार काव्य रत्न पुरस्कार दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं तथा वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2025 के लिए चयन किया जा चुका है।

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत एक ख्याति प्राप्त संस्था है जिसकी पहचान विश्व के कई देशों में बन चुकी है। ऑनलाइन तथा ऑफलाइन विभिन्न प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजन करती आई है। संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं –

” विश्व की महान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान 2025 में ऐतिहासिक महत्व का गौरवशाली आयोजन विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह कर रही है जिसमें देश विदेश की सैकड़ों हस्तियां शामिल होंगी। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed