05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

जौनपुर में शोभायात्रा निकालकर कांवरियों ने किया रवानगी,*

0
Screenshot_20240721_121752_Google

जौनपुर में शोभायात्रा निकालकर कांवरियों ने किया रवानगी,*
आइडियल इंडिया न्यूज़
कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर

*जौनपुर।* इस वर्ष भी श्रावण मास में भगवान शिव की कावड़ शोभा यात्रा बुधवार को बोल बम कांवरिया संघ के तत्वावधान में निकाला गया गया। शोभायात्रा में सर्वप्रथम हनुमान घाट स्थित चैरा माता मंदिर पर कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चना की इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेष कंमार ने नारियल फोड़कर यात्रा शुभारंभ की घोषणा किया।
मिथिलेष मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को आरंभ कराया भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा में घोड़ा, डीजे, एवं भगवान शिव की भव्य झांकियां, 12 ज्योतिर्लिंग के साथ- साथ, नगर के विभिन्न स्थानों से आयी हुयी प्रमुख झांकियां आकर्षण का केंद्र रहा शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू चैराहा, कोतवाली चैराहा, सब्जी मंडी, सुत्तहट्टी बाजार से होते हुए भंडारी स्टेशन पर फरक्का ट्रेन से कांवरियों की रवानगी हुई, कावंरियो की शोभा यात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया,
जगह जगह पर समाजसेवी संस्थाओं ने कावंरियो के लिए जलपान की व्यवस्था किया।
संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू बोलबम ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण भगवान शिव के रंग में रंग जाता है और भगवान शिव कल्याण के देवता हैं इनके पूजन से राष्ट्र धर्म और समाज का कल्याण होता है,
शोभायात्रा में कांवरिया संघ के संरक्षक अशोक सेठ, अजय साहू, गौतम सोनी, श्रवण कुमार चैरसिया, सुभाष गर्ग, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, संजय जयसवाल, राजन बम, मनोज सोनी, पप्पू चैरसिया, उदय सेठ, कृष्ण सेठ, अनिल गुप्ता, विजय मास्टर, संजीव चैरसिया, मक्खन मास्टर, आशीष बोस, मनीष सेठ, महेश सेठ, मनोज माहेश्वरी, सौरभ सेठ, रंजीत अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, सुमित बम नेपाली, अनिल औजार वाले, विष्णु गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed