ट्रांसफॉर्मर के स्टेरॉड में करंट उत्तरने से उसकी चपेट में आने युवक झुलस कर गिर गया

करंट लगने से युवक की मौत
ट्रांसफॉर्मर के स्टेरॉड में करंट उत्तरने से उसकी चपेट में आने युवक झुलस कर गिर गया
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा सूर्य बली शास्त्री मछली शहर जौनपुर
सुजानगंज। क्षेत्र के गोपालपुर में ट्रांसफॉर्मर के स्टेरॉड में करंट उत्तरने से उसकी चपेट में आने युवक झुलस कर गिर गया। इलाज के लिए सीएचसी सुजानगंज भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करदिया। गोपालपुर गांव निवासी संतोष कुमार (19) बुधवार को घर के बगल ही भैंस चराने गया था। ट्रांसफार्मर की स्टेरॉड में अचानक करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से वह झुलस कर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद